द्रमुक प्रमुख करुणानिधि अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 8:51 AM
चेन्नई : एलर्जी की समस्या से पीडित द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को ‘‘जांच” के लिए आज यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि 93 वर्षीय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को आज तडके अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करुणानिधि के शरीर में ‘पोषक तत्वों एवं पानी की […]
चेन्नई : एलर्जी की समस्या से पीडित द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को ‘‘जांच” के लिए आज यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि 93 वर्षीय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को आज तडके अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करुणानिधि के शरीर में ‘पोषक तत्वों एवं पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल” में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वराज ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों का दल उनका उपचार कर रहा है. वह कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे.”
किसी एजर्ली से पीडित करुणानिधि का उपचार चल रहा था इसलिए उन्होंने पिछले एक महीने से किसी सार्वजनिक समारोह में हिस्सा नहीं लिया है और उन्होंने पिछले महीने तमिलनाडु विधानसभा की तीन सीटों में उपचुनाव के लिए प्रचार कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










