सिंधु जल समझौते पर बोले पीएम मोदी, भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा

Updated at : 25 Nov 2016 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिंधु जल समझौते पर बोले पीएम मोदी, भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा

बठिंडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल समझौते के मुद्दे दो टूक शब्द में कहा कि भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जो पानी हमारे किसानों को चाहिए, वह पाकिस्तान से बहकर समुद्र में जाता है. वह पानी अब अपने किसानों के लिए लाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

बठिंडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल समझौते के मुद्दे दो टूक शब्द में कहा कि भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जो पानी हमारे किसानों को चाहिए, वह पाकिस्तान से बहकर समुद्र में जाता है. वह पानी अब अपने किसानों के लिए लाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे किसानों को सिंधु के पानी पर पूरा अधिकार है, मैं अपने किसानों को उसके पानी का अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्प हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक से उबर नहीं पाया है. फिर भी भारत के खिलाफ लड़कर वह खुद का नुकसान कर रहा है. मोदी ने हुए कहा, ‘ पहले सैनिक ताकत होते हुए भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाते थे, लेकिन अब नियंत्रण रेखा के पार 250 किमी के क्षेत्र में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने हमारे बहादुर सैनिकों की ताकत देख ली है.’

पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की घुसपैठ व सीजफायर उल्लंघन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हमलों के बाद सीमा के उस पार हडकंप मचा हुआ है और वे अभी तक संभल नहीं पाये हैं. पाकिस्तानी जनता का नाम लेते हुए मोदी ने कहा, ‘ पेशावर में स्कूली बच्चों के मारे जाने के बाद 125 करोड भारतीयों की आंखें गीली थीं. हर भारतीय ने पाकिस्तानी का दर्द महसूस किया.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनता को अपने शासकों से कहना चाहिए कि किसी देश से लडने के बजाय लडाई काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ होनी चाहिए. मोदी ने कहा, ‘ भारत के खिलाफ लडकर वे (पाकिस्तान ) खुद का नुकसान कर रहे हैं और मासूमों को मार रहे हैं.’ मोदी ने कहा, ‘‘ पाकिस्तानी जनता भी गरीबी से छुटकारा चाहती है. राजनीतिक फायदे के लिए यह माहौल उनके द्वारा बनाया गया है.’ मोदी बठिंडा में एम्स संस्थान की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola