ePaper

जल्‍द ही शादी करेंगे 2015 के दो UPSC टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर

Updated at : 23 Nov 2016 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द ही शादी करेंगे 2015 के दो UPSC टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर

नयी दिल्‍ली : देश के कठिनतम प्रतियोगी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉप करने वाली टीना डाबी इसी परीक्षा में सेकेण्‍ड टॉपर रहे अतहर आमिर-उल-शफी खान से जल्‍द ही शादी करने वाली हैं. टीना के फेसबुक पोस्‍ट में भी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. दोनों की शादी की तारीख अभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : देश के कठिनतम प्रतियोगी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉप करने वाली टीना डाबी इसी परीक्षा में सेकेण्‍ड टॉपर रहे अतहर आमिर-उल-शफी खान से जल्‍द ही शादी करने वाली हैं. टीना के फेसबुक पोस्‍ट में भी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. दोनों की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्‍द ही दोनों की सगाई होगी. दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए तैयार हैं. टीना ने कहा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया है लेकिन तारीख अभी तक तय नहीं हो पायी है.

टीना ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और जब वो अगस्त महीने में अतहर से मिलीं तो पहली नजर में ही उन्हें अपना दिल दे बैठी. आगे बताते हुए टीना ने कहा, ‘अतहर बेहद अच्छे इंसान हैं.’ गौरतलब है कि टीना दलित समाज से आती हैं वहीं अतहर कश्मीरी मुसलमान हैं. अपनी एक तस्वीर दोनों ने ही फेसबुक पर शेयर की है.

टीना ने अपने रिलेशनशिप को फेसबुक के माध्यम से जगजाहिर किया. वह इससे पहले भी अपनी ग्रुप वाली तस्वीरें फेसबुक पर साझा करती रही हैं. उनके इस फैसले पर लोगों की सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. लोग इसे शीर्षस्थ प्रशासन स्तर पर लव जेहाद तक कह रहे हैं.

टीना कहती हैं कि उनके माता-पिता को उनकी मोहब्बत पर कोई ऐतराज नहीं है. आमिर के माता-पिता भी उनकी इस पसंद पर खुश हैं. टीना कहती हैं ‘एक स्वतंत्र सोच रखने वाली महिला होने के नाते वह किन्हीं चीजों को चुन सकती हैं. वे और आमिर एक-दूसरे की पसंद बनकर बेहद खुश हैं.’ वे जल्द ही शादी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola