ePaper

नोटबंदी पर ममता बोलीं, सत्तामद में चूर सरकार के बंद हो गये हैं आंख -कान

Updated at : 23 Nov 2016 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी पर ममता बोलीं, सत्तामद में चूर सरकार के बंद हो गये हैं आंख -कान

नयी दिल्ली : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. ममता ने कहा कि सत्तामद में चूर सरकार ने आंख और कान बंद कर लिये हैं. यह सरकार घमंड में चूर है, अकड़ में है, इस सरकार ने विश्वास खो दिया है. मैं बीजेपी को चुनौती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. ममता ने कहा कि सत्तामद में चूर सरकार ने आंख और कान बंद कर लिये हैं. यह सरकार घमंड में चूर है, अकड़ में है, इस सरकार ने विश्वास खो दिया है. मैं बीजेपी को चुनौती देती हूं. इस बार कोई उनकी पार्टी को सपोर्ट नहीं करेगा. यहां तक कि उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हें छोड़ दिया है.

नोटबंदी पर सरकार की आलोचक रही शिवसेना आज समर्थन में उतरीं

नोटबंदी के मुद्दे पर शुरू में सरकार की आलोचना कर रही राजग सरकार में सहयोगी शिवसेना ने बडे नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के कदम का आज समर्थन करते हुए कहा कि यह फैसला जरुरी था और सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाये हैं जिनसे जनता को राहत मिलने लगी है. नोटबंदी के मुद्दे पर शिवसेना के आनंदराव अडसुल ने लोकसभा में कहा, ‘‘हमने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले का स्वागत किया है. यह जरुरी कदम था.’ उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से कालेधन को रोकने की बात हो रही थी और इसे चलन से बाहर करना जरुरी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola