ePaper

विपक्ष के हंगामे के बाद लोस - रास कल तक के लिए स्थगित

Updated at : 22 Nov 2016 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष के हंगामे के बाद लोस - रास कल तक के लिए स्थगित

2.01 PM : राज्यसभा में दो बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई है लेकिन हंगामे के कारण राज्यसभा भी कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया 1.03 PM :सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं मंत्रियों के साथ बैठक, नोटबंदी पर चर्चा में रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा समेत कई वरिष्ठ मंत्री […]

विज्ञापन

2.01 PM : राज्यसभा में दो बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई है लेकिन हंगामे के कारण राज्यसभा भी कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया

1.03 PM :सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं मंत्रियों के साथ बैठक, नोटबंदी पर चर्चा में रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल.

12. 32 PM : राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की गयी है.

12 .09 PM : लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरूुहई लेकिन विरोधी पार्टियों के नारे बंद नही हुए, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दिया.

11.39 AM : नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित.राज्यसभा में भी नोटबंदी पर जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद आसन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11.25 AM : नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित.


कार्यवाही शुरू होने से पूर्व की स्थिति

नयी दिल्ली :नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच टकरावा का सिलसिला जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल साथ बैठक की. बैठक में पीएम भावुक हुए उन्होने इस फैसले पर कहा, हमारी सरकार गरीबों की भलाई के लिए, 70 सालों के कालेधन से गरीब परेशान है. नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक ना कहें.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी नोटबंदी पर सरकार का पक्ष बैठ में मजबूती से रखा उन्होंने कहा, यह फैसला ऐतिहासिक है. कई सालों से कैश में ब्लैक पैसे लेने का चलन था. प्रधानमंत्री ने इसे खत्म कर दिया. यह बड़ा बदलाव है. ईमानदार लोग इस फैसले के साथ हैं. कैश में कारोबार से कालेधन को बढ़ावा मिलता है. डिजिटल अकाउंट से सारी जानकारी मिल जायेगी. इस फैसले से गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी.

दूसरी ओर विपक्ष ने भी बैठ कर आगे की रणनीति तय की. दोनों पक्ष के तेवर नरम नहीं पड़ने के कारण आज फिर संसद में हंगामे के आसार हैं.सरकार को घेरने के लिए विपक्ष एक बार फिर मिलकर रणनीति बना रहा है, दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी भी बैठक के जरिये इस विरोध की रणनीति का हल ढूंढने में लगी है. विपक्ष इस मुद्दे पर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीके बयान और नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग के लिए अड़ा है. विपक्ष को जवाब देने के लिए पीएम मोदी ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक बुलायी. इस बैठक में नोटबंदी पर विरोध को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांसदों को विशेष जानकारियां दी. दूसरी तरफ विपक्ष इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन की योजना बना रहा है. शीतकालीन सत्र शुरू हुए पांच दिन गुजर चुके हैं लेकिन अबतक सदन की कार्यवाही विरोध और हंगामे के कारण सुचारू रूप से नहीं चल पायी. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन विपक्ष के हंगामे और प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी के मुद्दे पर हो रहे हंगामे के कारण आवश्यक विधायी कार्य ठप्प पड़ा है.सड़कों पर भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित पिछले दिनों हुई है.
लोकसभा में विपक्षी सदन का कार्य स्थगित करके मतविभाजन वाले नियम 56 के तहत तत्काल चर्चा कराने की मांग कर रहे थे.वहीं, सरकार का स्टैंड रहा है कियह कदम कालाधन, भ्रष्टाचार और जाली नोट के खिलाफ उठाया गया है और वह नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार है. लेकिन विपक्षी दल काय र्स्थगित करके चर्चा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही जवाब चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola