एम्स में सुषमा स्वराज की किडनी का हो रहा है इलाज
Updated at : 15 Nov 2016 8:46 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी संबंधी दिक्कतों का इलाज हो रहा है और संभवत: अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी.एम्स के सूत्रों ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है. मधुमेह की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं. उनका डायलिसिस किया जा रहा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी संबंधी दिक्कतों का इलाज हो रहा है और संभवत: अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी.एम्स के सूत्रों ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है. मधुमेह की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं. उनका डायलिसिस किया जा रहा है.’ उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है.
कार्डियो थोरैकिक सेन्टर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेन्टर में भर्ती कराया गया है.सुषमा पिछले 20 वर्षों से मधुमेह से पीडित हैं. भाजपा की 64 वर्षीय नेता को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था। तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




