घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा - स्कूल मसजिद के समान

Published at :05 Nov 2016 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा - स्कूल मसजिद के समान

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में चल रही अशांति के दौरान जलाये गये स्कूलों की संख्या बढकर 32 हो गयी है. इस बीच घाटी में स्कूल जाने वाले छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान स्कूलों को निशाना बनाने वाली घटना पर रोष जताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान एक छात्र ने कहा कि हमें […]

विज्ञापन

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में चल रही अशांति के दौरान जलाये गये स्कूलों की संख्या बढकर 32 हो गयी है. इस बीच घाटी में स्कूल जाने वाले छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान स्कूलों को निशाना बनाने वाली घटना पर रोष जताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान एक छात्र ने कहा कि हमें स्कूलों में ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है. हमारे लिए स्कूल किसी मसजिद से कम नहीं है.

घाटी में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद भड़की हिंसा के बाद स्कूलों को क्षतिग्रस्त करने की घटना बदस्तूर जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि कल रात बांदीपोरा जिले के सैदनगर के एक गवर्नमेंट हाई स्कूल की पुरानी इमारत (जिसमें प्राथमिक स्कूल है) में आग लग गई. उन्होंने कहा कि दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन इमारत को नष्ट होने से नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. बीती आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को सुरक्षा बलों द्वारा एक मुठभेड में मार गिराने के बाद से कश्मीर में हुई अशांति में 32 स्कूलों को निशाना बनाया गया है. जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते घटना का स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola