युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं : महबूबा मुफ्ती

Updated at : 04 Nov 2016 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं : महबूबा मुफ्ती

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान जितने पैसों को युद्ध में खर्च करेंगे अगर उन पैसों को वे विकास कार्यों में खर्च करें, तो दोनों देशों का काफी विकास होगा. उन्होंने आज उक्त बातें उस उक्त कही, जब वे पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान जितने पैसों को युद्ध में खर्च करेंगे अगर उन पैसों को वे विकास कार्यों में खर्च करें, तो दोनों देशों का काफी विकास होगा.

उन्होंने आज उक्त बातें उस उक्त कही, जब वे पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किये जाने के बाद सीमाई इलाकों से राहत शिविरों में रखे गये लोगों से मिलने गयीं. कैंप में उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है.

इस मौके पर महबूबा ने पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में मारे गये लोगों के आश्रितों को एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया. इस अवसर पर वह गोलीबारी के कारण राहत कैंप में स्थानांतरित किये गये लोगों से भी मिलीं और उनका हालचाल लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola