महिला पत्रकार ने नारायण साईं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी

Published at :04 Nov 2016 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
महिला पत्रकार ने नारायण साईं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी

नोएडा : एक महिला पत्रकार ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ तीन साल पहले एक साक्षात्कार के दौरान अपना यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने आज बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2013 में जब वह एक […]

विज्ञापन

नोएडा : एक महिला पत्रकार ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ तीन साल पहले एक साक्षात्कार के दौरान अपना यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने आज बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2013 में जब वह एक स्थानीय समाचार चैनल में काम करती थी, दिल्ली के करोल बाग में नारायण साईं के आश्रम में उसका साक्षात्कार करने के लिए गयी थी जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने इस बाबत चैनल प्रमुख को बताया तो उन्होंने उसे मामला रिपोर्ट नहीं करने की सलाह दी. महिला ने समाचार चैनल छोड़ दिया. तकरीबन 10 दिन पहले महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह को शिकायत दी जिसे यादव को भेजा गया. यादव ने बताया कि शुरुआती छानबीन के बाद कल शाम नारायण साईं के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.

उन्होंने कहा कि महिला ने इस बाबत पुलिस को कुछ तस्वीरें भी दी हैं. गौरतलब है कि साईं को पहले अपने पिता आसाराम के आश्रम में 2002 से 2005 के बीच सूरत की एक महिला पर बार बार यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसने मामले को हल्का करने के लिए पुलिस, डॉक्टर और न्यायिक अधिकारी तक को रिश्वत देने की कोशिश की थी. आसाराम खुद यौन हमले के एक मामले का सामना कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola