गिनती नहीं बोल पायी बेटी तो पिता ने पीट-पीटकर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन साल की सौतेली बेटी की इसलिये गुस्से में पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि वह गिनती नहीं बोल पा रही थी. खुडैल पुलिस थाने के प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि पेडमी गांव में मंगल उर्फ मंगू (30) ने अपनी सौतेली […]
विज्ञापन
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन साल की सौतेली बेटी की इसलिये गुस्से में पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि वह गिनती नहीं बोल पा रही थी.
खुडैल पुलिस थाने के प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि पेडमी गांव में मंगल उर्फ मंगू (30) ने अपनी सौतेली बेटी भूरी (3 वर्ष) से दो नवंबर की शाम गिनती बोलने को कहा. जब मासूम बच्ची गिनती नहीं बोल सकी, तो मंगल ने आग..बबूला होकर उसे कथित तौर पर इतना पीटा कि उसकी जान चली गयी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड की शिकार भूरी की मां जोहरा मानसिक रोगी है. उसे बच्ची का शव देखकर लगा कि वह सो गयी है. उसने रात को मृत बच्ची को अपने पास सुला लिया. लेकिन जब अगली सुबह बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तो मां समझ गयी कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है.
सिंह ने बताया कि वारदात के बाद से मंगल फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. मामले में विस्तृत जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










