ओआरओपी मुद्दे पर पूर्व सैनिकों से मिलेंगे राहुल गांधी

Published at :04 Nov 2016 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
ओआरओपी मुद्दे पर पूर्व सैनिकों से मिलेंगे राहुल गांधी

नयी दिल्ली : राहुल गांधी ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के मुद्दे पर अपने अभियान को बरकरार रखते हुए आज कई पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे. ओआरओपी का मुद्दा एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद एकबार फिर चर्चा में आ गया है. दिल्ली पुलिस ने कल कांग्रेस उपाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राहुल गांधी ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के मुद्दे पर अपने अभियान को बरकरार रखते हुए आज कई पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे. ओआरओपी का मुद्दा एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद एकबार फिर चर्चा में आ गया है. दिल्ली पुलिस ने कल कांग्रेस उपाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया था ताकि वह ओआरओपी के क्रियांवयन में कथित तौर पर अपनी शिकायतों के चलते आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की मौत के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व न कर सकें.

पार्टी के सूत्रों ने कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज ओआरओपी के मुद्दे पर कई पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे.” गांधी ने कल हरियाणा के बामला गांव में ग्रेवाल के परिवार से मुलाकात की थी. यह ग्रेवाल का पैतृक गांव है और पूर्व सूबेदार का अंतिम संस्कार यहीं किया गया था. बुधवार को जब राहुल ग्रेवाल के परिवार से मिलने गए तो वहीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल कहा था कि राहुल गांधी और अन्य जब ओआरओपी मुद्दे पर सैनिकों से जुडे मुद्दे उठाते हैं तो मोदी सरकार को शायद इसमें राजनीति नजर आ सकती है लेकिन पार्टी इसपर मूक दर्शक नहीं बनी रहेगी. लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने पिछले साल नवंबर में ओआरओपी पर एक अधिसूचना जारी की थी लेकिन पूर्व सैनिकों के एक वर्ग ने इसपर असंतोष जाहिर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola