पुलिस को डर था कि सिमी सदस्य कुछ खुलासे करेंगे, इसलिए उन्हें मार दिया : दिग्विजय

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उच्च सुरक्षा वाली भोपाल केंद्रीय जेल से भागे सिमी के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में इसलिए मार दिया क्योंकि पुलिस को डर था कि वे कुछ खुलासे कर देंगे. कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में कुछ ट्वीट किये जिनमें उन्होंने […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उच्च सुरक्षा वाली भोपाल केंद्रीय जेल से भागे सिमी के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में इसलिए मार दिया क्योंकि पुलिस को डर था कि वे कुछ खुलासे कर देंगे. कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में कुछ ट्वीट किये जिनमें उन्होंने घटना के मामले में अदालत की निगरानी में एनआईए जांच की और जेल के कामकाज की न्यायिक जांच की वकालत भी की.
पूर्व मुख्यमंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि केवल सिमी से जुड़े कैदी ही भागने में सफल कैसे रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने आठों को मार दिया. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सिमी के सदस्यों के पास हथियार थे.
सिंह ने दावा किया, ‘अगर उन सभी को जिंदा पकड़ा गया होता तो वे पूरी घटना की जानकारी दे देते और घटनाक्रम का खुलासा भी कर देते. शायद इसलिए उन्हें मार दिया गया.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




