संघ और सिमी के लोग दंगा करवाते हैं : दिग्विजय सिंह

नयी दिल्ली : सिमी के आठ आतंकियों के भोपाल जेल से फरार होने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, यह जांच का विषय है कि कहीं इसमें किसी तरह की मिलीभगत तो नहीं है. उन्होंने […]
दिग्विजय सिंह ने मीडया के सामने तो यह बात कही ही है साथ ही उन्होंने यह ट्वीट भी किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि मैंने बजरंग दल और सिमी पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश एनडीए सरकार से की थी, सिमी पर तो प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन बजरंग दल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाये गये हैं ? जॉंच का विषय होना चाहिये। दंगा फ़साद ना हो प्रशासन को नज़र रखना पड़ेगा।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 31, 2016
दोनों मिल कर दंगे कराते हैं। खण्डवा से भी जेल तोड़ कर SIMI के लोग भागे और भोपाल की जेल से भी SIMI के लोग भागे।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 31, 2016
SIMI और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफ़ारिश तत्कालीन NDA सरकार से की थी। उन्होंने SIMI पर तो लगा दिया बजरंग दल पर नहीं लगाया।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 31, 2016
गौरतलब है कि आज तड़के लगभग तीन बजे सिमी के आठ आतंकी गार्ड की हत्या कर भोपाल सेंट्रल जेल से फरार हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




