हार्दिक पटेल को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उदयपुर : गुजरात पाटीदार आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल ने उदयपुर के प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है कि किसी ने फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस जांच अधिकारी जगदीश सैन ने बताया कि पटेल ने आरोपी के मोबाइल नंबर और उस नंबर से मिली धमकी के बारे में […]
विज्ञापन
उदयपुर : गुजरात पाटीदार आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल ने उदयपुर के प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है कि किसी ने फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस जांच अधिकारी जगदीश सैन ने बताया कि पटेल ने आरोपी के मोबाइल नंबर और उस नंबर से मिली धमकी के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार पाटीदार नेता को कॉल व मेसेज से उनके परिजन के अपहरण करने की धमकी मिली है. इस मामले पर हार्दिक ने कहा कि गुजरात पाटीदार आंदोलन से उन्हें हटाने के लिए किसी की साजिश हो सकती है. फोन करने वाले ने परिजन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है.
हार्दिक ने संदेह जताया है कि किसी राजनीतिक आदमी के इशारों पर यह किया गया होगा. प्रतापनगर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. पटेल न्यायालय के आदेश के बाद में उदयपुर में गत 19 जुलाई से रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










