ePaper

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाडमेर के मुनाबाव पहुंचे राजनाथ सिंह

Updated at : 08 Oct 2016 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाडमेर के मुनाबाव पहुंचे राजनाथ सिंह

बाडमेर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाडमेर के मुनाबाव पहुंचे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर से मुनाबाव पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री बाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का जायजा लेने और जवानों से […]

विज्ञापन

बाडमेर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाडमेर के मुनाबाव पहुंचे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर से मुनाबाव पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री बाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का जायजा लेने और जवानों से मिलने के लिए रवाना हो गये. उन्होंने बताया कि सिंह सीमा सुरक्षाबल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.

उरी आतंकी हमले और उसके बाद भारत के लक्षित हमलों से उपजे तनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कल जैसलमेर पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटे पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और गुजरात क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया था. केंद्रीय गृहमंत्री ने कल जैसलमेर में बैठक के बाद साल 2018 तक भारत-पाक सीमा को पूरी तरह से सील करने और सीमा सुरक्षा ग्रिड गठित करने की घोषणा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola