कांग्रेस ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज मांग की कि उरी आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए.कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमला होने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने केवल ‘जुमलों और बयानबाजी’ से ही जवाब दिया है. पार्टी ने पाकिस्तान का सर्वाधिक तरजीह […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज मांग की कि उरी आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए.कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमला होने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने केवल ‘जुमलों और बयानबाजी’ से ही जवाब दिया है. पार्टी ने पाकिस्तान का सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा वापस लेने और उस पर आर्थिक पाबंदी लागू करने की वकालत भी की.
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सरकार पर इस्लामाबाद को कठघरे में खडा करने के लिए ‘न के बराबर’ काम करने का आरोप लगाते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि तीव्र परिस्थिति में तीव्र फैसले होने चाहिए. अब तक पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए था. वे इसमें भी विफल रहे .” उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान पर लगभग पूरी तरह आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




