कांग्रेस ने राफेल सौदे की आलोचना की, सौदे का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की

नयी दिल्ली : करीब 59,000 करोड़ रुपये के राफेल लडाकू विमान सौदे पर कई सवाल खडे करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि करार में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का कोई प्रावधान नहीं होना भारत को ‘‘काफी महंगा’ पडेगा. पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने फ्रांस के साथ किए गए अंतर- सरकारी समझौते को सार्वजनिक किए […]
नयी दिल्ली : करीब 59,000 करोड़ रुपये के राफेल लडाकू विमान सौदे पर कई सवाल खडे करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि करार में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का कोई प्रावधान नहीं होना भारत को ‘‘काफी महंगा’ पडेगा.
पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने फ्रांस के साथ किए गए अंतर- सरकारी समझौते को सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की. उन्होंने आश्चर्य जताया कि मूल योजना 126 विमानों की थी और सिर्फ 36 विमान हासिल किए जा रहे हैं. इससे चीन तथा पाकिस्तान के संबंध में खाई को किस प्रकार पाटा जाएगा. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एंटनी ने अफसोस जताया कि मूल करार में ‘‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा थी जबकि मौजूदा सौदे में यह ‘‘हट’ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




