हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर चली गोली
Updated at : 12 Sep 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गोली चलने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद आवास में मौजूद सभी लोग चौकन्ने हो गए. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी अपनी बंदूक को […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गोली चलने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद आवास में मौजूद सभी लोग चौकन्ने हो गए.
बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी अपनी बंदूक को साफ कर रहा था, तभी अचानक उससे ट्रिगर दब गयी और गोली चल गई. गोली उसके पैर में लगी जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




