कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2016 10:02 AM
नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद कश्मीर की स्थिति पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी देने सात रेसकोर्स रोड पहुंचे हैं. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि सिंह राज्य की जमीनी हालात के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के […]
नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद कश्मीर की स्थिति पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी देने सात रेसकोर्स रोड पहुंचे हैं. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि सिंह राज्य की जमीनी हालात के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के आकलन की जानकारी मोदी को देंगे. प्रधानमंत्री वियतनाम और चीन की यात्रा के बाद कल रात राजधानी लौट आए हैं. कल शाम गृहमंत्री भी जम्मू कश्मीर के दौरे से वापस लौट आए हैं.
सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दो दिवसीय यात्रा के निष्कर्षों पर चर्चा के लिए यहां बैठक करेंगे और जम्मू कश्मीर के लिए भावी योजना बनाएंगे. कश्मीर में अशांति समाप्त करने के लिए गये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दो दिवसीय दौरे का कल समापन हो गया. इस प्रयास में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. श्रीनगर में हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे कुछ सांसदों को बैरंग लौटाये जाने से नाखुश सिंह ने कहा था कि उनका रवैया लोकतंत्र, मानवता या यहां तक कि ‘कश्मीरियत’ के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










