मदर टेरेसा को संत की उपाधि गौरव का क्षण : प्रधानमंत्री मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 6:28 PM
नयी दिल्ली / हांगझोउ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि से विभूषित किया जाना एक यादगार और गौरवपूर्ण क्षण है. मदर टेरेसा को आज वेटिकन सिटी में संत की उपाधि प्रदान की गयी. जी-20 शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस पूर्वी चीनी शहर की यात्रा पर […]
नयी दिल्ली / हांगझोउ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि से विभूषित किया जाना एक यादगार और गौरवपूर्ण क्षण है. मदर टेरेसा को आज वेटिकन सिटी में संत की उपाधि प्रदान की गयी.
जी-20 शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस पूर्वी चीनी शहर की यात्रा पर आये मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिया जाना यादगार और गौरवपूर्ण क्षण है.’ इसी ट्वीट में उन्होंने 28 अगस्त को प्रसारित अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के वीडियो के लिंक को भी साझा किया. प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में मदर टेरेसा की प्रशंसा की थी जिन्होंने कोलकाता में अपने सेवाकार्यों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की.
मोदी ने कहा था, ‘‘भारत रत्न मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया जाना हम भारतीयों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने अपना जीवन गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. वह अल्बानियाई थीं और अंग्रेजी उनकी मातृभाषा नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने इसे अपनी भाषा बनाया और गरीबों की सेवा की.’ मार्च महीने में पोप फ्रांसिस ने टेरेसा को संत की उपाधि देने की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










