राजनाथ ने भीड़ के नियंत्रण के लिए पावा गोलों के इस्तेमाल को मंजूरी दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2016 5:53 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पैलेट गनों के विकल्प के रूप में भीड नियंत्रित करने के लिए मिर्च पाउडर भरे ग्रेनेडों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी. सिंह ने कल अपने नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अशांत कश्मीर के दौरे से पहले यह मंजूरी प्रदान की है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पैलेट गनों के विकल्प के रूप में भीड नियंत्रित करने के लिए मिर्च पाउडर भरे ग्रेनेडों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी. सिंह ने कल अपने नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अशांत कश्मीर के दौरे से पहले यह मंजूरी प्रदान की है.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री ने पैलेट गनों के विकल्प के रुप में पेलार्गोनिक एसिड वेनिलाइल एमाइड (पावा) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी जिसे नॉनिवेमाइड भी कहा जाता है. सूत्रों ने कहा कि कश्मीर घाटी में कल करीब 1000 पावा गोले पहुंचेंगे. गत 24-25 अगस्त को कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सिंह ने कहा था कि आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों को पैलेट गनों का विकल्प दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










