ePaper

कल वेटिकन सिटी में संत घोषित की जायेंगी मदर टेरेसा

Updated at : 03 Sep 2016 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
कल वेटिकन सिटी में संत घोषित की जायेंगी मदर टेरेसा

कोलकाता : वेटिकन सिटी में कल एक समारोह के दौरान रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे. इस मौके पर दुनियाभर से आये मदर के एक लाख अनुयायी भी मौजूद होंगे. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में केंद्र सरकार का एक 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

विज्ञापन

कोलकाता : वेटिकन सिटी में कल एक समारोह के दौरान रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे. इस मौके पर दुनियाभर से आये मदर के एक लाख अनुयायी भी मौजूद होंगे.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में केंद्र सरकार का एक 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तथा पं. बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय दल भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे.
नोबेल पुरस्कार विजेता दिवंगत मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरी ऑफ चेरिटी की ननों के मुताबिक मदर की लोकप्रियता के कारण रोम में होने वाले इस समारोह का दुनियाभर में विशेष महत्व होगा.
मिशनरी ऑफ चेरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मेरी प्रेमा के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से आई 40 से 50 ननों का समूह भी इस समारोह में मौजूद होगा.
कोलकाता के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा के अलावा भारत भर से 45 बिशप इस समारोह के लिए वेटिकन में हैं.पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने की घोषणा मार्च में की थी. संत का दर्जा पाने के लिए दो चमत्कारों को मान्यता मिलना जरूरी होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola