...और राजनाथ को रोककर बोलने लगीं महबूबा मुफ्ती, प्रेसवार्ता में आपा खोया

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के हालात पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित किया. इस प्रेसकान्फ्रेंसके दौरान उस वक्त अजीबस्थिति उत्पन्न हो गयी,जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रोककर महबूबा मुफ्ती बोलने लगीं.राजनाथ ने बार-बार महबूबा को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने बोलना जारी रखा. उन्होंने […]
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के हालात पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित किया. इस प्रेसकान्फ्रेंसके दौरान उस वक्त अजीबस्थिति उत्पन्न हो गयी,जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रोककर महबूबा मुफ्ती बोलने लगीं.राजनाथ ने बार-बार महबूबा को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने बोलना जारी रखा. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में हिंसक तरीकों की कोई जगह नहीं है और यदि आप किसी मुद्दे को बदनाम करना चाहते हैं तो हिंसा करते रहिए.’ एक पत्रकार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि महबूबा ने सत्ता में वापसी के बाद से अपनारुखबदल लिया है. साल 2010 में हुए प्रदर्शनों के दौरान विपक्ष की नेता के तौर पर महबूबा ने गिरफ्तारियों और अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किए जाने पर उमर अब्दुल्ला सरकार की आलोचना की थी, लेकिन अब सत्ता में आकर उन्हीं तौर-तरीकों को अपना रही है.
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज अपना आपा खो दिया और अचानक ही वह प्रेस वार्ता खत्म कर दी. इस प्रेस वार्ता को महबूबा और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित कर रहे थे. दरअसल, महबूबा उस वक्त बिफर पडीं जब राज्य के मौजूदा संकट से निपटने में उनकी भूमिका से जुड़े सवाल पूछे गए. एक सवाल का जवाब देने के बाद महबूबा अचानक से उठ खड़ी हुईं और पत्रकारों को ‘‘शुक्रिया’ कहा, जबकि राजनाथ वहां बैठे ही रहे. इसके बाद राजनाथ भी हिचकिचाते हुए उठे और महबूबा के आवास पर आयोजित यह प्रेसवार्ता खत्म कर दी गयी. सवालों के जवाब देते हुए महबूबा ने पत्थरबाजी और पिछले 47 दिनों में कश्मीर में हुई हिंसा के अन्यस्वरूपोंकी निंदा की. उन्होंने कहा कि जब हिंसा पर उतारुभीड़सुरक्षा बलों के शिविरों, पुलिस पिकेटों और पुलिस थानों पर हमले करेगी तो कुछ नुकसान तो होगा ही.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




