दाउद के भांजे की हुई शादी, शाम को रिसेप्शन, स्काइप के जरिये शामिल होगा डॉन
Updated at : 17 Aug 2016 4:07 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भांजे की आज मुंबई में शादी हो गयी. उनके भांजे अलीशाह पारकर की शादी शहर के एक प्रतिष्ठित बिजनसमैन की बेटी से परंपरागत मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई. इस शादी समारोह पर मुंबई पुलिस ने विशेष निगाह रखी थी, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि दाउद इस विवाह समारोह से […]
विज्ञापन
मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भांजे की आज मुंबई में शादी हो गयी. उनके भांजे अलीशाह पारकर की शादी शहर के एक प्रतिष्ठित बिजनसमैन की बेटी से परंपरागत मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई. इस शादी समारोह पर मुंबई पुलिस ने विशेष निगाह रखी थी, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि दाउद इस विवाह समारोह से स्काइप के जरिये जुड़ेगा.
अलीशाह दाउद की बहन हसीना पारकर का बेटा है, दक्षिण मुंबई के एक मस्जिद में उसकी शादी ऐशा नागनी के साथ हुई. इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल थे. मस्जिद के बाहर मीडिया वाले भी मौजूद थे.
शादी के रस्म की शुरुआत आज सुबह 11 बजे के आसपास हुई. लगभग डेढ़ घंटे तक रस्म चले और इस समारोह में सौ से अधिक लोग शामिल हुए. आज रात शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गयी है, खबर है कि दाउद इस पूरे समारोह को स्काइप के जरिये देखेगा.यही कारण है कि पुलिस इस समारोह पर नजर रखे हुई है और गहन पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




