ePaper

पाक की ओर से 60 से 70 फिदायीन आतंकी भारत में घुसने के प्रयास में

Updated at : 16 Aug 2016 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
पाक की ओर से 60 से 70 फिदायीन आतंकी भारत में घुसने के प्रयास में

नयी दिल्ली : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है. सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाटी के रास्ते भारत में प्रवेश करते पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. वहीं आईबी ने चेतावनी जारी किया है कि करीब 60 से 70 फिदायीन आतंकवादी पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है. सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाटी के रास्ते भारत में प्रवेश करते पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. वहीं आईबी ने चेतावनी जारी किया है कि करीब 60 से 70 फिदायीन आतंकवादी पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसने के प्रयास में हैं. सोमवार को ही जम्मू-कश्‍मीर के नौहट्टा में आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार शहीद हो गये जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गये हैं. गृहमंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें इस मुद्दे पर गंभीरता से बातचीत चल रही है.

सुबह 10 बजे गृह मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में गृहमंत्रालय में बैठक हो रही है. इस बैठक में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी के डायरेक्टर सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद हैं. इस बैठक में घुसपैठ की समसया के साथ-साथ्‍ज्ञ कश्‍मीर में मौजूदा हालात पर भी चर्चा की जा रही है और उससे निपटने के उपाय तलाशे जा रहे हैं.

खुफिया विभाग की मानें तो पाकिस्तान में पिछले सप्ताह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन हिज्बुल के आकाओं की बैठक हुई थी. उसी बैठक में भारत में फिदायीन हमले करवाने की साजिश रची गयी है. पाकिस्तान की ओर से कश्‍मीर हिंसा का फायदा उठाते हुए 60 से 70 फिदायीन आतंकवादी भारत में घुसने का प्रयास कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola