पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में 50 वर्षीय महिला घायल

Updated at : 14 Aug 2016 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में 50 वर्षीय महिला घायल

जम्मू : चार महीने तक शांत रहने के बाद आज पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और भारतीय चौकियां को निशाना बनाया जिससे 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शाहपुर गांव की निवासी […]

विज्ञापन
जम्मू : चार महीने तक शांत रहने के बाद आज पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और भारतीय चौकियां को निशाना बनाया जिससे 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गयी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शाहपुर गांव की निवासी कासिम जान (50) आज सुबह सीमा पार से दागे जा रहे मोर्टार के छर्रे से घायल हो गयीं.” उन्होंने बताया कि महिला को तुरंत वहां से निकाला गया और जिला अस्पताल पुंछ में ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है.
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह नियंत्रण रेखा :एलओसी: पर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया .” उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में तडके तीन बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा भारी मोर्टार दागे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे सैनिक समुचित जवाब दे रहे हैं और अंतिम खबर मिलने तक हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola