ePaper

पाकिस्तान 10 जिहादी हमारे यहां भेजता है, वहां विस्फोट में मरते हैं 70-80 : पर्रिकर

Updated at : 14 Aug 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान 10 जिहादी हमारे यहां भेजता है, वहां विस्फोट में मरते हैं 70-80 : पर्रिकर

चेन्नई: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज आतंकवाद और अशांत बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान के निपटने के तरीकों को लेकर उस पर हमला बोला.चेन्नई में स्थित चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान इस हद तक आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है कि जब वह हमारी ओर 10 जिहादी भेजता […]

विज्ञापन

चेन्नई: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज आतंकवाद और अशांत बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान के निपटने के तरीकों को लेकर उस पर हमला बोला.चेन्नई में स्थित चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान इस हद तक आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है कि जब वह हमारी ओर 10 जिहादी भेजता है तो पाकिस्तान में कहीं न कहीं बम विस्फोट होता है और वहां 70-80 लोग मारे जाते हैं.’

इस सप्ताह की शुरुआत में एक आत्मघाती हमलावर ने क्वेटा के एक सिविल अस्पताल को निशाना बनाया था जिसमें कम से कम 70 लोग मारे गए थे.रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान एक मात्र ऐसा देश है जो अपने ही लोगों पर बम बरसाता है

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कई सालों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गयी है. पेशावर के एक स्कूल में हमले से सैकड़ों बच्चे मारे गये थे . इस घटना के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों को सफाया के लिए अभियान भी चलाया था लेकिन आज भी पाकिस्तान में हमेशा आतंकी विस्फोट का खतरा मंडराते रहता है. पिछले दिनों क्वेटा में बम विस्फोट से 70 लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola