अनशन तोड़ने के बाद इरोम शर्मिला को वापस अस्पताल ले जाया गया

इम्फाल :16 साल तक लगातार अनशन कर मणिपुर के लिए लड़ाई लड़ने वाली इरोम शर्मिला ने आज अनशन तोड़ दिया है. .उधर आज अनशन तोड़ने के बाद इरोम शर्मिला को वापस अस्पताल ले जाया गया.मीडिया से बात करते हुए इरोम भावुक हो उठीं.अनशन तोड़ने के ठीक बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया.इरोमशर्मिला ने कहा कि […]
इम्फाल :16 साल तक लगातार अनशन कर मणिपुर के लिए लड़ाई लड़ने वाली इरोम शर्मिला ने आज अनशन तोड़ दिया है. .उधर आज अनशन तोड़ने के बाद इरोम शर्मिला को वापस अस्पताल ले जाया गया.मीडिया से बात करते हुए इरोम भावुक हो उठीं.अनशन तोड़ने के ठीक बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया.इरोमशर्मिला ने कहा कि लोगों ने मुझे आयरन लेडी कहा है मैं इसी नाम के साथ जीना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने के मेरे फैसले का कट्टरपंथी लोग विरोध कर रहे हैं मैं नहीं जानती कि वो क्यों ऐसा कह रहे हैं. मैं समाज के लिए काम करूंगी.
इरोम शर्मिला ने कहा कि "मैं मणिपुर की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि वह 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, दमनकारी कानून को खत्म करेंगी.लोग मुझे अजीब महिला के तौर पर देखते हैं, वह एक आम नागरिक की तरह क्यों नहीं देख सकते हैं मुझे.मैं 20 निर्दलीय उम्मीदवारों को आमंत्रित करती हूं कि वे मुझसे जुड़ें.
जान से मारने की धमकी मिलने की बात पर इरोम शर्मिला ने कहा कि हिंदू विरोधी बताते हुए उन्होंने जिस तरह महात्मा गांधी को मारा था, वे मुझे भी मार दें . मेरी शैक्षणिक योग्यता कम है. मैं राजनीति के बारे में बहुत कम जानती हूं. मैं बहुत कम पढ़ी हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




