अब कम से कम नौ हजार रुपये मिलेगा पेंशन

नयी दिल्ली : सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब कम से कम 9,000 रुपये की पेंशन मिलेगी, जो कि मौजूदा 3500 रुपये की न्यूनतम पेंशन से 157.14 प्रतिशत अधिक है. वहीं पेंशन की अधिकतम राशि 1,25,000 रुपये होगी. कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने […]
नयी दिल्ली : सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब कम से कम 9,000 रुपये की पेंशन मिलेगी, जो कि मौजूदा 3500 रुपये की न्यूनतम पेंशन से 157.14 प्रतिशत अधिक है. वहीं पेंशन की अधिकतम राशि 1,25,000 रुपये होगी. कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने पेंशनरों के लिए वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करने संबंधी अधिसूचना जारी की है. ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख किया गया है.
केंद्र सरकार के लगभग 58 लाख पेंशनभोगी कर्मचारी हैं. आदेश के अनुसार सेवानिवृत्ति व मृत्यु के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये रहेगी. असैन्य व सैन्य बलों में निकटवर्ती परिजनों को मिलनेवाली मुआवजा राशि में भी वृद्धि हुई है. नियत चिकित्सा भत्ते व लगातार हाजिरी भत्ते पर आयोग की सिफारिशों पर विचार के लिए सचिवों की एक समिति गठित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




