सार्क सम्मेलन : भारत ने राजनाथ के भाषण का प्रसारण ना किए जाने की खबरों को खारिज किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 7:51 PM
नयी दिल्ली : भारत ने दक्षेस की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का ‘प्रसारण ना’ किए जाने की खबरों को आज ‘‘गुमराह करने वाला’ बताया. सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद में आज दिन में हुई गृह मंत्रियों की बैठक के संदर्भ में मीडिया की खबरें जिनमें कहा गया […]
नयी दिल्ली : भारत ने दक्षेस की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का ‘प्रसारण ना’ किए जाने की खबरों को आज ‘‘गुमराह करने वाला’ बताया.
सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद में आज दिन में हुई गृह मंत्रियों की बैठक के संदर्भ में मीडिया की खबरें जिनमें कहा गया कि हमारे गृह मंत्री का भाषण ‘प्रसारित नहीं किया गया’, गुमराह करने वाला है.’ सूत्र ने कहा, ‘‘यह दक्षेस की मानक नीति है कि मेजबान देश का सत्रोद्घाटन भाषण प्रसारित करने की अनुमति मीडिया को है और वह सार्वजनिक होता है. जबकि बाकी कार्यवाही बंद कमरे में होती है ताकि मुद्दों पर स्पष्ट एवं विस्तृत चर्चा की जा सके.’ इससे पहले ऐसी खबरें आयी थीं कि राजनाथ सिंह का भाषण प्रसारित नहीं किया गया क्योंकि मीडिया संगठनों को सातवें दक्षेस गृह मंत्री सम्मेलन को कवर करने की मंजूरी नहीं थी.
खबरों में कहा गया कि आयोजन स्थल पर केवल एक ही प्रसारक पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल पाकिस्तान टेलीविजन को अंदर जाने की मंजूरी थी. इसी बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी कहा कि राजनाथ के भाषण को प्रसारित ना किए जाने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण नहीं दिखाए गए.
उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि उनके (राजनाथ) भाषण का सीधा प्रसारण नहीं किया गया क्योंकि सरकारी मीडिया ने हिस्सा ले रहे किसी भी मंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण नहीं किया.’ अधिकारी ने कहा कि उद्घाटन सत्र का सीधा प्रसारण तब किया गया जब प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने स्वागत भाषण दिए. उन्होंने कहा कि सरकारी मीडिया ने सिंह के साथ कोई भेदभाव नहीं किया और उन्हें पूरा सरकारी प्रोटोकॉल दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










