राजनाथ सिंह पाकिस्तान के किसी मंत्री के साथ नहीं करेंगे द्विपक्षीय वार्ता : किरण रिजिजू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2016 3:56 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्क देश के गृह मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान जाने वाले हैं. इस बीच गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान में किसी भी मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में होने वाला सम्मेलन एक बहुपक्षीय […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्क देश के गृह मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान जाने वाले हैं. इस बीच गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान में किसी भी मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में होने वाला सम्मेलन एक बहुपक्षीय बैठक है.
मीडिया के एक सवाल में रिजीजू ने बताया कि अगर गृह मंत्री के सुरक्षा का कोई मुद्दा उभरता है, तो उसे संभालना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद पाकिस्तान की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि हमें उस दिन का इंतजार है जब कश्मीर पाकिस्तान का होगा.
उधर जमात-उल-दावा के चीफ हाफिज सईद ने कहा कि पाकिस्तान में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का विरोध किया जायेगा. दोनों देशों में हाल ही में बढ़ती तल्खी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच जारी शांति वार्ता धीमी पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










