जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने कहा, पैलेट गन बंद कर देना चाहिए
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू- कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज कहा कि कानून…व्यवस्था की स्थिति के दौरान भीड नियंत्रण के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल को बंद कर देना चाहिए। न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को देखते हुए यह सुझाव दिया. जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू- कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज कहा कि कानून…व्यवस्था की स्थिति के दौरान भीड नियंत्रण के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल को बंद कर देना चाहिए। न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को देखते हुए यह सुझाव दिया.
जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा,
एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा, ‘‘ (केंद्रीय) गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा है कि पैलेट गन का विकल्प ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी.” खंडपीठ ने कहा, ‘‘पैलेट गन के इस्तेमाल को बंद करने के लिए यह बयान पर्याप्त होना चाहिए।” मुख्य न्यायाधीश एन. पॉल वसंत कुमार और न्यायमूर्ति मुजफ्फर हुसैन अतहर की खंडपीठ ने कहा कि सिंह के बयान का यह भी मतलब है कि पैलेट गन घातक हैं.” अदालत ने कहा कि गृह मंत्री के बयान का मतलब है कि कश्मीर में यह गैर घातक हथियार नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को उचित, निष्पक्ष होना चाहिए.
विशेष चिकित्सा की व्यवस्था करें
अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि जारी अशांति के दौरान जख्मी लोगों का आवश्यक उपचार किया जाए और जिन्हें विशेष चिकित्सा की जरुरत है उन्हें उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा जाए. इसने कहा, ‘‘सुनिश्चित किया जाए कि रोगियों को चिकित्सा दी जाए। उन लोगों को दूसरे अस्पताल में भेजा जाए जिन्हें विशेष चिकित्सा की जरुरत है.”
पैलेट गन को लेकर क्या है विवाद
जम्मू कश्मीर में हिंसा के दौरान सेना ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया. इस गन के इस्तेमाल से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. कई लोगों को आंखों में चोट आयी जिसमें उनकी आंखों की रौशनी जाने का खतरा भी है. पैलेट गन के इस्तेमाल के बाद कई संगठनों ने इसके खिलाफ शिकायत की. सरकार ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी का गठन किया जो इसके इस्तेमाल पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




