ePaper

राजनाथ कल से कश्मीर का दो दिनों का दौरा करेंगे

Updated at : 22 Jul 2016 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ कल से कश्मीर का दो दिनों का दौरा करेंगे

नयी दिल्ली : हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में पैदा हुए तनाव को कम करने के प्रयास के तहत कल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के कश्मीर दौरे पर पहुंचेंगे. राज्य में हिंसा में 45 लोगों की मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि सिंह कल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में पैदा हुए तनाव को कम करने के प्रयास के तहत कल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के कश्मीर दौरे पर पहुंचेंगे. राज्य में हिंसा में 45 लोगों की मौत हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि सिंह कल दिन में 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगे और सबसे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे तथा कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वह राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों से मुलाकात करेंगे ताकि कश्मीर के हालात की जानकारी ली जा सके और भविष्य की रुपरेखा के बारे में बात हो सके.

सिंह श्रीनगर के नेहरु गेस्टहाउस में रुकेंगे जहां वह सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.गृह मंत्री ने कल संसद में कहा था कि वह कश्मीर का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत करने के लिए एक गेस्टहाउस में रुकेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि हम कश्मीर में हालात सुधारने में सफल रहेंगे. ‘ गृह मंत्री पेलेट गन का विकल्प ढूंढने के लिए पहले ही एक विशेषज्ञ समिति के गठन की घोषणा कर चुके हैं. कश्मीर में हालात को नियंत्रण में लाने के लिए इस गन का इस्तेमाल गया था जिसकी काफी आलोचना हुई. कश्मीरों के युवकों को ‘देशभक्त’ करार देते हुए सिंह ने कहा कि वहां युवाओं को गुमराह करने की कोशिश हुई है. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में हालात को भडकाने में प्रमुख भूमिका निभाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola