भाजपा नेता का विवादित बयान कहा, संसार के सृजन से ही बलात्कार होते रहे हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 6:23 PM
विज्ञापन
चंड़ीगढ़ : उत्तर प्रदेश कैडर के पार्टी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि भाजपा की नेता निर्मल बैरागी ने बलात्कार पर एक विवादस्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि संसार के सृजन से ही बलात्कार होते रहे हैं. उनके इस बयान पर अब विवाद शुरू हो […]
विज्ञापन
चंड़ीगढ़ : उत्तर प्रदेश कैडर के पार्टी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि भाजपा की नेता निर्मल बैरागी ने बलात्कार पर एक विवादस्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि संसार के सृजन से ही बलात्कार होते रहे हैं. उनके इस बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है.
ध्यान रहे कि यह भाजपा के उस इकाई की प्रमुख हैं जिसमें उन्हें महिला के अधिकारों की रक्षा करनी है. हरियाणा में पिछले दिनों हुए गैंगरेप पीड़िता से दोबारा हुए दुष्कर्म पर आज वो अपनी बात रख रही थी. उन्होंने कहा, हमारी सरकार अपना काम कर रही है. दुष्कर्म करने वालों को ढुढ़ने में और उन्हें सजा दिलाने में थोड़ा वक्त लगता है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ वही लोगों ने दोबारा दुष्कर्म किया जो पहले भी उसके साथ ऐसी हरकत कर चुके हैं. परिवार वालों ने कहा जमानत में बाहर आने के बाद उन्होंने दोबारा ऐसी हरकत की है. उन्होंने कोर्ट में ही धमकी दी थी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो न्हें इसकी सजा भुगतनी होगी. उन्होंने राज्य सरकार पर भी सहयोग ना करने का आरोप लगाया था. आज इसी पर भाजपा नेता निर्मल बैरागी अपनी बात रख रही थी.
दूसरी तरफ आरोपी के परिवार वालो ने इन आरोपों को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगे हैं वो बेबुनिया है. जिस वक्त की घटना का जिक्र किया जा रहा है उस वक्त वो यहां थे ही नहीं वो किसी दूसरे शहर में है. फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है लेकिन एक विवादस्पद बयान से पीछा छुड़ाने की कोशिश में भाजपा अब एक और विवाद में घिर गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










