शर्मनाक बयान: दयाशंकर पर कोई ‘दया'' नहीं, मायावती बोलीं- गिरफ्तार करो

मऊ /नयी दिल्ली : भाजपा के लिए बुधवार को उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गयी, जब उत्तर प्रदेश के पार्टी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसकी सभी दलों ने कड़ी निंदा की. भाजपा ने खेद जताया, लेकिन बढ़ते हंगामे को देखते हुए पार्टी ने अपने इस […]
मऊ /नयी दिल्ली : भाजपा के लिए बुधवार को उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गयी, जब उत्तर प्रदेश के पार्टी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसकी सभी दलों ने कड़ी निंदा की. भाजपा ने खेद जताया, लेकिन बढ़ते हंगामे को देखते हुए पार्टी ने अपने इस नेता को सभी पदों से हटाने का एलान किया. इस बीच इस मुद्दे पर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी बाधित रही. सभी सदस्यों ने इसकी निंदा की. लखनऊ में दयाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, वहीं बसपा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग पर गुरुवार को प्रदर्शन का एलान किया है.
उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बयान से विवाद उस वक्त खड़ा हुआ, जब पार्टी गुजरात में मरी गाय की खाल उतारने को लेकर दलितों की पिटाई के मामले को लेकर पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है. मालूम हो कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने मऊ में मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह कांशीराम के सपने को चूर-चूर कर रही हैं. आरोप लगाया कि मायावती टिकट बेचती हैं. टिप्पणी से काफी क्षुब्ध बसपा प्रमुख ने कहा कि पूरा देश भाजपा को माफ नहीं करेगा. यह टिप्पणी पूंजीवादी मानसिकता को दर्शाता है. मामले के तूल पकड़ने के बाद दयाशंकर ने हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांग ली. दावा किया कि उनकी जुबान फिसल गयी और वह मायावती का सम्मान करते हैं. वैसे सिंह ने माफी मांगने में देर कर दी, क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एलान किया कि दयाशंकर सिंह को सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी में इस तरह की भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है.
हजरतगंज थाने में केस दर्ज
मऊ में दयाशंकर सिंह बोले
राज्यसभा में बिफरीं माया: मैंने विवाह नहीं किया, उत्पीड़ित वर्ग को अपना परिवार समझा
गलत मानसिकता
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा नेता की ओर से प्रयुक्त किये गये शब्दों से उनकी मानसिकता झलकती है. इस तरह की सोच वाले व्यक्ति के लिए किसी पार्टी में स्थान नहीं होना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि मैं इस प्रकार के शब्दों की निंदा और भर्त्सना करता हूं तथा हम इस मामले को देखेंगे.निजी तौर पर खेद व्यक्त करता हूं. मैं मायावती जी की गरिमा के साथ अपने को जोड़ता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




