ePaper

जम्मू-कश्मीर को ज्यादा स्वायत्ता दी जाए: चिदंबरम

Updated at : 20 Jul 2016 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर को ज्यादा स्वायत्ता दी जाए: चिदंबरम

नयी दिल्ली : कश्मीर के हालात का क्रांतिकारी समाधान सुझाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज रात उस ‘‘बडे समझौते” (ग्रैंड बारगेन) की वकालत की जिसके तहत कश्मीर का भारत में विलय हुआ था और उसे व्यापक स्वायत्ता दी गई थी. चिदंबरम ने कहा कि यदि ऐसा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कश्मीर के हालात का क्रांतिकारी समाधान सुझाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज रात उस ‘‘बडे समझौते” (ग्रैंड बारगेन) की वकालत की जिसके तहत कश्मीर का भारत में विलय हुआ था और उसे व्यापक स्वायत्ता दी गई थी.

चिदंबरम ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश को ‘‘भारी कीमत” चुकानी पडेगी. ‘इंडिया टुडे’ चैनल पर जानेमाने पत्रकार करण थापर से बातचीत में चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उनका तरीका गलत है. हमने उस बडे समझौते की अनदेखी की है, जिसके तहत कश्मीर का भारत में विलय हुआ था.
मेरा मानना है कि हमने भरोसा तोडा, हमने वादे तोडे और नतीजा यह हुआ कि हमने भारी कीमत चुकाई है.” चिदंबरम ने कहा कि उनके मुताबिक सबसे बेहतर समाधान यह है कि नई दिल्ली को कश्मीर की जनता को यह आश्वासन देना चाहिए कि कश्मीर के विलय होने के समय जिस ‘‘बडे समझौते” का वादा किया गया था ‘‘उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola