ePaper

विजेंदर सिंह की फाइट देखने पहुंचे राहुल गांधी के सामने लगे ''मोदी-मोदी'' के नारे

Updated at : 17 Jul 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
विजेंदर सिंह की फाइट देखने पहुंचे राहुल गांधी के सामने लगे ''मोदी-मोदी'' के नारे

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप के बीच शनिवार को दिल्ली में रोचक मुकाबला हुआ जिसे देखने के लिए कई जाने मानें लोग पहुंचे. इस मुकाबले का लुत्फ लेने बॉलीवुड, खेल से जुडे लोगों के साथ-साथ कई नेता पहुंचे लेकिन यहां एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप के बीच शनिवार को दिल्ली में रोचक मुकाबला हुआ जिसे देखने के लिए कई जाने मानें लोग पहुंचे. इस मुकाबले का लुत्फ लेने बॉलीवुड, खेल से जुडे लोगों के साथ-साथ कई नेता पहुंचे लेकिन यहां एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबका ध्‍यान खींच लिया.

यहां मुकाबला देखने पहुंचे राहुल गांधी उस वक्त असहज महसूस करने लगे जब उनके सामने मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए. राहुल ने जैसे ही स्टेडियम में कदम रखा लोग मोदी-मोदी चिल्लाने लगे हालांकि इस तरह के स्वागत के बाद भी राहुल गांधी ने कोई नाराजगी नहीं दिखाई.

आपको बता दें कि भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने कल उस समय अपने पेशेवर कॅरियर की बुलंदियों को छू लिया जब उन्होंने पूर्व डब्ल्यूबीसी यूरोपीय चैंपियन केरी होप को बीती रात एक मुकाबले में परास्त कर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट का खिताब जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola