दक्षिण चीन सागर विवाद मामले में न्यायाधिकरण के फैसले का अध्ययन कर रहा है भारत

Updated at : 12 Jul 2016 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर विवाद मामले में न्यायाधिकरण के फैसले का अध्ययन कर रहा है भारत

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण के फैसले का भारत ‘‘अध्ययन’ कर रहा है जिसने आज फैसला दिया कि दक्षिण चीन सागर में चीन के पास ‘‘ऐतिहासिक अधिकार’ का दावा करने का कोई वैधानिक आधार नहीं है. दक्षिण चीन सागर को लेकर फिलिपीस के साथ चीन के विवाद पर अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण के फैसले का भारत ‘‘अध्ययन’ कर रहा है जिसने आज फैसला दिया कि दक्षिण चीन सागर में चीन के पास ‘‘ऐतिहासिक अधिकार’ का दावा करने का कोई वैधानिक आधार नहीं है.

दक्षिण चीन सागर को लेकर फिलिपीस के साथ चीन के विवाद पर अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले के बारे में पूछने पर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत फैसले का अध्ययन कर रहा है.’ स्थायी मध्यस्थता अदालत ने एक बयान में कहा कि ‘नाइन डैश लाइन’ के तहत आने वाले समुद्री इलाकों पर ऐतिहासिक दावा करने के लिए चीन के पास कोई कानूनी आधार नहीं है. चीन ने कहा है कि वह फैसले को ‘‘न तो स्वीकार करता है और न ही इसे मान्यता देता है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola