सीएम योगी ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

Updated at : 04 Apr 2026 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
CM Yogi serves Mid-Day Meal

सीएम योगी आदित्यनाथ

Mid-Day Meal : सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत पर बच्चों को मिड-डे मील खुद परोसा. साथ ही उन्हें स्कूल बैग, किताबें, गिफ्ट और चॉकलेट भी दीं, जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए. वाराणसी के एक स्कूल में यह नजारा देखने को मिला.

विज्ञापन

Mid-Day Meal : शिवपुर के कंपोजिट स्कूल में ‘स्कूल चलो’ अभियान की शुरुआत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खुद मिड-डे मील परोसा. बड़े प्यार से खाना खिलाया तो बच्चे भी खुश होकर मुस्कुराए और धन्यवाद कहा. सीएम ने बच्चों से रोज स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने को कहा, जिस पर बच्चों ने सिर हिलाकर हामी भरी. बच्चों ने मासूमियत से हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया. इस दौरान उनके साथ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों को खाना परोसने में मदद की.

नए सेशन की किताबें भी बच्चों को दी गई

सीएम योगी ने नए सेशन की किताबें भी बच्चों में बांटी. मंच पर क्लास 1 से 8 तक के कई बच्चों को उनके हाथों स्कूल बैग, किताबें, किट, गिफ्ट और चॉकलेट दी गई. विकास, अंशिका, श्रेया, कजरी, दीपशिखा, रोली, रूचि और साक्षी जैसे बच्चों को ये चीजें मिलते ही चेहरे खिल उठे. बच्चों की मासूम मुस्कान ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.

निपुण स्कूलों को प्रमाण-पत्र दिये गये

सीएम के हाथों जिले के पांच निपुण स्कूलों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव, शगुनहा बड़ागांव की सुष्मिता भारती, फरीदपुर चिरईगांव के शशिकांत सिंह, भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव और महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को ये सम्मान मिला. सभी शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका हौसला और बढ़ा.

यह भी पढ़ें : गिफ्ट देखकर हंसी रोक नहीं पाए सीएम योगी, जानें क्या थी वो चीज

कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी.

यह भी पढ़ें : Watch Video : सीएम योगी ने बच्चे से पूछा– साथ चलोगे, देखें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola