Watch Video : सीएम योगी ने बच्चे से पूछा– साथ चलोगे, देखें फिर क्या हुआ

Watch Video : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे बच्चों को चॉकलेट खिलाते नजर आ रहे हैं. बच्चों के साथ मजेदार बातचीत के इस वीडियो को आप भी देखें.
Watch Video : गोरखनाथ मन्दिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह परिसर भ्रमण के दौरान गौशाला में गए. यहां उन्होंने मोर को रोटी और केला खिलाया. उन्होंने हमेशा की तरह बच्चों को चॉकलेट दिया. साथ में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं. इसका वीडियो सामने आया है. वे बच्चों के चॉकलेट के रैपर खोलते नजर आए और उनसे मजाकिया लहजे में बात किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि टोपी लगाए एक बच्चे से सीएम योगी पूछते हैं कि रैपर खोलना है. इसपर बच्चा हां में जवाब देता हैं.
चॉकलेट का रैपर खोलने के बाद सीएम योगी बच्चे से बात करने की कोशिश करते हैं. वे बच्चे से पूछते हैं कि चलो मेरे साथ चलोगे…इसपर बच्चा इशारों में जवाब देता है नहीं…सीएम पूछते हैं काहे नहीं…इसके बाद बच्चा मुंह घूमाकर दूसरी ओर चल देता हैं. देखें वीडियो
यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए