ePaper

ओडिशा में नक्सलियों के साथ फायरिंग में 5 की मौत, CM ने दिये जांच के आदेश

Updated at : 10 Jul 2016 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा में नक्सलियों के साथ फायरिंग में 5 की मौत, CM ने दिये जांच के आदेश

कंधमाला : ओडिशा में नक्सलियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आम लोगों की जान चली गयी है. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के कंधमाल जिले के गुमुदुमहा गांव में शुक्रवार की रात को सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में पांच आम लोगों की […]

विज्ञापन

कंधमाला : ओडिशा में नक्सलियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आम लोगों की जान चली गयी है. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के कंधमाल जिले के गुमुदुमहा गांव में शुक्रवार की रात को सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में पांच आम लोगों की मौत हो गयी है. मरने वालों में दो महिलायें भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे.

पुलिस द्वारा मुहैया करायी जा रही जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को कुर्तकगढ़ मालापंगा के जंगलों में गश्त कर रहे जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया. सुरक्षा जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान दस ग्रामीण एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे. तभी वे इसकी चपेट में आ गये. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जवानों की ओर से जबरदस्त गोलीबारीकी गयी. घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी. क्रास फायरिंग के दौरान लोगों को ले जा रहा ऑटो बीच में आ गया. फायरिंग की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी.

जैसे ही इस घटना की जानकारी ओडिशा सरकार को मिली मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तुरंत इसकी जांच के आदेश दे दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola