ePaper

प्रधानमंत्री ने ईद के मौके पर देशवासियों,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं कुछ अन्य नेताओं को शुभकामनाएं दी

Updated at : 06 Jul 2016 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ईद के मौके पर देशवासियों,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं कुछ अन्य नेताओं को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत दुनिया के कुछ अन्य देशों के नेताओं को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जतायी कि यह विशेष दिन सौहार्द एवं शांति की भावना को गहरा बनायेगा. प्रधानमंत्री ने शरीफ से बात की और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत दुनिया के कुछ अन्य देशों के नेताओं को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जतायी कि यह विशेष दिन सौहार्द एवं शांति की भावना को गहरा बनायेगा. प्रधानमंत्री ने शरीफ से बात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ईद उल फितर के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं एवं बधाई.

यह विशेष दिन समाज में सौहार्द और शांति की भावना को बढाये. ” अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि उन्होंने सउदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीत अल सौद, अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायेद बिन सुलतान अल नाहयान और कतर के अमीन शेख तामिम बिन हमाद अल थानी को भी ईद की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से बात की और उन्हें ईद की शुभकानाएं दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola