अरुण जेटली की संपत्ति 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपये घटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2016 4:48 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपये कम हो गई. बैंक खाते में नकदी कम होने से उनकी संपत्ति 68.41 करोड़ रुपये रह गई. प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर डाले गये संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार जेटली ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपये कम हो गई. बैंक खाते में नकदी कम होने से उनकी संपत्ति 68.41 करोड़ रुपये रह गई. प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर डाले गये संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार जेटली ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान आवासीय भवन और भूखंड सहित उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 34.49 करोड रुपये पर एक साल पहले के बराबर ही रहा है.
ब्यौरे के अनुसार उनके चार बैंकों के खातों में बकाया राशि 3.52 करोड़ रुपये से घटकर एक करोड़ रुपये रह गई. इसके अलावा डीसीएम श्रीराम कंसोलिडेटिड लिमिटेड और एंप्रो ऑयल लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों में उनकी जमाराशि 17 करोड रुपये पर अपरिवर्तित रही.
जेटली के पास उपलब्ध नकदी जो कि मार्च 2015 में 95.35 लाख रुपये थी वह मार्च 2016 में घटकर 65.29 लाख रुपये रह गई.पीपीएफ और अन्य निवेशों को मिलाकर यह राशि 11 करोड़ रुपये रह गई जो कि एक साल पहले 11.24 करोड रुपये थी. उनके पास जो सोना, चांदी और हीरे हैं उनका मूल्य मार्च 2016 में बढकर 1.86 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले साल मार्च में 1.76 करोड़ रुपये था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










