दिल्ली के मयुर विहार में 9वीं के छात्र की पीट-पीट कर हत्या

नयी दिल्ली : दिल्ली के मयुर विहार फेज-3 इलाके में एक सनसनिखेज खुलासा हुआ है. एक नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रजत की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है. सलवान पब्लिक स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ने वाला छात्र रजत अपने साथियों के साथ ट्यूशन से लौट रहा था. परिवार के अनुसार […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मयुर विहार फेज-3 इलाके में एक सनसनिखेज खुलासा हुआ है. एक नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रजत की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है. सलवान पब्लिक स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ने वाला छात्र रजत अपने साथियों के साथ ट्यूशन से लौट रहा था. परिवार के अनुसार मयूर विहार फेज तीन के पास मार्केट में पान की दुकान के पास किसी से विवाद हुआ. जिसके बाद रजत और उसके साथियों को पास के पार्क में ले जाकर पीटना शुरू कर दिया. रजत के तीन साथी तो वहां से भागने में कामयाब हो गए लेकिन रजत को खूब पीटा गया.
रजत को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. रजत के पिता का कहना है कि बेटे के साथ मारपीट क्यों की गयी इसकी जानकारी नहीं है. रजत के पिता उन्नीकृष्ण रिलायंस कंपनी में बतौर जनरल मैनेजर के पद पर है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि परिवार का आरोप है कि मामला में पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है. परिवार के लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




