जम्मू कश्मीर- मुठभेड में मारा गया हिज्बुल आतंकवादी

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर आज मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कुपवाडा जिला स्थित नगरी हतमुल्ला में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में समीर अहमद वनी उर्फ जान साहिब […]
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर आज मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कुपवाडा जिला स्थित नगरी हतमुल्ला में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में समीर अहमद वनी उर्फ जान साहिब मारा गया.
अधिकारी ने बताया कि पडोसी बारामुला जिले के सोपोर का रहने वाला वनी हिज्बुल मुजाहिदीन का ‘संभागीय कमांडर’ था. उन्होंने बताया कि मुठभेड की जगह से एक एके राइफल और कुछ गोले बारुद बरामद किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




