जब महिला ने CM सिद्धारमैया को सबके सामने चूमा, देखें VIDEO
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज उस वक्त असहज नजर आये जब सार्वजनिक रुप से एक महिला ने यहां एक जनसभा के दौरान उनके गाल को चूम लिया.यह घटना कर्नाटक प्रदेश कुरुबा संघ द्वारा यहां पैलेस ग्राउंड पर आयोजित जिल पंचायतों तथा तालुक पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज उस वक्त असहज नजर आये जब सार्वजनिक रुप से एक महिला ने यहां एक जनसभा के दौरान उनके गाल को चूम लिया.यह घटना कर्नाटक प्रदेश कुरुबा संघ द्वारा यहां पैलेस ग्राउंड पर आयोजित जिल पंचायतों तथा तालुक पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हुई.
समूह तस्वीर के लिए मुख्यमंत्री के बगल में खडी गिरिजा श्रीनिवास ने अचानक ज्यादा जोश में आकर मुख्यमंत्री का गाल चूम लिया और फिर चली गईं. गिरिजा चिकमंगलूर जिले के अमृतापुरा से तारिकेरे तालुक पंचायत की सदस्य हैं.घटना से असहज नजर नजर आए सिद्धारमैया ने चेहरे पर बडी मुस्कान के साथ गाल छोंपा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुरुबा समुदाय से आते हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह खुश है कि मुख्यमंत्री भी कुरुबा समुदाय के हैं और उन्हें ‘समुदाय का शेर’ कहा.
#WATCH: A woman kisses Karnataka CM Siddaramaiah during a state-level program of Kuruba Community in Bengaluru.https://t.co/oyG6IuqROW
— ANI (@ANI) June 26, 2016
महिला ने कहा, ‘‘मैं इस तथ्य से बहुत खुश थी कि मैं उनके साथ खडी हूं. मेरे परिवार और मैंने हमेशा उन्हें ‘अप्पाजी’ (पिता) कहा है.’ उन्होंने यह भी साफ किया कि सिद्धारमैया को चूमने की उन्होंने पहले से कोई योजना नहीं बनाई थी. गिरिजा मैसुरु जिले के वरुणा से आती है जो सिद्धारमैया की विधानसभा सीट है.उसकी चिकमंगलूर के एक पुरुष से शादी हुई है. संवाददाताओं से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘वह लड़की मेरी बेटी की तरह है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










