भाजपा ने की मथुरा हिंसा के सीबीआई जांच की मांग

Published at :03 Jun 2016 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने की मथुरा हिंसा के सीबीआई जांच की मांग

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में हुई हिंसा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. पार्टी का मानना है कि यह घटना सपा सरकार और भूमाफियाओं के कथित गठजोड़ का नतीजा है. पार्टी के महासचिव श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जवाहरबाग में […]

विज्ञापन

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में हुई हिंसा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. पार्टी का मानना है कि यह घटना सपा सरकार और भूमाफियाओं के कथित गठजोड़ का नतीजा है.

पार्टी के महासचिव श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जवाहरबाग में जमे हुए अतिक्रमणकारियों को अखिलेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है. इसीलिए उनके खिलाफ इतने लंबे समय से कोई सक्षम कार्यवाही नहीं की गई.’ सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले सिंचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव के भाजपा पर दिए गए कथित बयान ‘‘लाशों की राजनीति करती है भाजपा’, का जवाब देते हुए शर्मर ने कहा, ‘‘उन्हें यह तो जनता पर ही छोड़ देना चाहिए कि कौन सी पार्टी लाशों की राजनीति करती है.
जनता खुद फैसला कर लेगी.’ उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे मथुरा को कलंकित करने वाला प्रकरण बताया. उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों पर भरोसा नहीं जताते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो से ही जांच कराए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना के विरोध में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कलक्टे्रट पर धरना देगी.
दूसरी ओर, शहीद पुलिस अधक्षीक (सदर) सिटी मुकुल द्विवेदी के परिजनों द्वारा माता-पिता की इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार मथुरा में ही कर दिया गया. इस मौके पर उनकी शवयात्रा में मथुरा के हजारों लोगों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola