आतंकवाद से जुड़ी जानकारी भारत के साथ साझा करेगा अमेरिका
Updated at : 02 Jun 2016 8:06 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्यवस्था पर हस्ताक्षर किया गया है. इस व्यवस्था पर केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत श्री रिचर्ड वर्मा ने हस्ताक्षर किये. इस व्यवस्था के अनुसार दोनों पक्ष […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्यवस्था पर हस्ताक्षर किया गया है. इस व्यवस्था पर केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत श्री रिचर्ड वर्मा ने हस्ताक्षर किये.
The Arrangement would enhance the counter terrorism cooperation between India and USA.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) June 2, 2016
इस व्यवस्था के अनुसार दोनों पक्ष निर्दिष्ट संपर्क बिंदुओं के जरिये आतंकवाद से संबंधित जांच सूचना का घरेलू कानूनों एवं नियमों के तहत एक दूसरे से साझा करेंगे. इस व्यवस्था से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के मुकाबले में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




