Weather Forecast : दिल्ली-यूपी का मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम की जानकारी (File Photo)
Weather Forecast : मौसम विभाग के मुताबिक 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में और 5 अप्रैल को उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 अप्रैल को राजस्थान में बारिश के आसार हैं. वहीं 5 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बिजली गिरने और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 9 अप्रैल को हिमाचल और 7 से 9 अप्रैल तक उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में, और 8 अप्रैल को पूर्वी यूपी व पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
दिल्ली का मौसम
5 और 6 अप्रैल को दिल्ली का मौसम थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन हल्के बादल बने रहेंगे. 7 और 8 अप्रैल को फिर से बादल, बारिश, बिजली और तेज हवाओं का असर दिखेगा.इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 28 से 34 डिग्री के बीच रहेगा.
राजस्थान का मौसम
6 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश बढ़ सकती है. 7 अप्रैल को इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जब कई जगह तेज आंधी (50–60 किमी/घंटा), बारिश और ओले गिर सकते हैं. 8 अप्रैल को उत्तर और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में अप्रैल को कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार हैं. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 6 अप्रैल को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. 7 और 8 अप्रैल को फिर से कुछ इलाकों में बारिश और बादल देखने को मिलेंगे. 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 10 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










