मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास के बीच मोदी और शाह ने बैठक की

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीपरिषद में फेरबदल और भाजपा की नीति निर्धारक इकाइयों में बदलाव को लेकर चल रहे कयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से विचार-विमर्श किया.पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीपरिषद में फेरबदल और भाजपा की नीति निर्धारक इकाइयों में बदलाव को लेकर चल रहे कयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से विचार-विमर्श किया.पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बैठक का संबंध पार्टी और सरकार में बदलावों से हो सकता है. मोदी सरकार अगले कुछ दिनों में दो साल पूरा करने जा रही है.
भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक हालात पर शीर्ष नेता समय समय पर मिलते रहते हैं.कैबिनेट में फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर कल शाह ने कहा कि इस बारे में फैसला नहीं हुआ है. शाह के इस साल की शुरुआत में दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव अभी नहीं हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




